नासिक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, राम मंदिर पर बयानवीर अनाप-शनाप बोलने से आएं बाज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राम मंदिर पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है लिहाजा बयानबीर इस मुद्दे पर अनाप शनाप न बोलें। देश की 130 करोड़ जनता को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है और सभी लोगों को भारत की न्यायिक प्रणाली पर भरोसा करना चाहिए। 

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या का मामला अदालत के सामने हैं ऐसे में वो उन सभी लोगों से अपील करते हैं कि जो इस मुद्दे पर बढ़ चढ़ तक बयानबाजी कर रहे हैं। लोग भगवान के लिए भारत की न्यायिक प्रणाली में विश्वास करें। यह समझ के बाहर है कि इस तरह के बयानवीर कहां से आ गए। उन्होंने कहा कि देश की  न्यायिक प्रणाली पर हर किसी को भरोसा करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय न्याय व्यवस्था की तारीफ की जाती है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।


बता दें कि इस समय सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार अपनी दलील रख रहे हैं। इन सबके बीच अदालत ने सुनवाई की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर मुकर्रर कर दी है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि फैसला लिखने में करीब चार हफ्ते का समय लगेगा। चीफ जस्टिस के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राम मंदिर पर निर्णायक फैसला नवंबर के मध्य में आ सकता है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि मौजूदा चीफ जस्टिस का कार्यकाल नवंबर के महीने में ही समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *