अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- दिल्ली में NRC लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को शहर छोड़ना पड़ेगा

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी एनआरसी के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं. सीएम केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि यहां नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) लागू हुआ तो सबसे पहले उन्हें (तिवारी को) ही शहर छोड़ना पड़ेगा. बता दें कि मनोज तिवारी ने कई मौकों पर यह मांग की है कि असम की तरह दिल्ली में भी एनआरसी को लागू किया जाना चाहिए.

केजरीवाल ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘यदि दिल्ली में एनआरसी लागू हुई तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़ना पड़ जाएगा. ’
पिछले महीने ही मनोज तिवारी ने कहा था कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या सहित अवैध प्रवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के चलते दिल्ली में स्थिति ‘खतरनाक’ हो गई है क्योंकि इन लोगों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *