उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे टैंपो पर गिरे पत्थर, पांच की मौत, पांच घायल

देहरादून I शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ की यात्रा पर आ रहे सिख तीर्थयात्रियों से भरे टैंपो ट्रैवलर पर पहाड़ी से पत्थर गिर पड़े। पत्थरों के गिरने से टैंपो पलट गया और हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी यात्री पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टैंपो संख्या PB01A7524 बदरीनाथ हाईवे पर जा रहा था। तभी पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और एक बड़ा पत्थर टैंपो पर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *