यूपी: हाथरस में चल रही थी रामलीला, जैसे ही राम ने तोड़ा धनुष, चलने लगीं गोलियां

हाथरस: यूपी के हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रामलीला के मंच पर फायरिंग किए जाने का एक वीडियो इलाके में वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.


एएसपी हाथरस सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सादाबाद के मौहल्ला कोठीद्वार में 27 सितंबर को रामलीला चल रहा थी. इस रामलीला के दौरान सीता स्वयंवर का मंचन किया जा रहा था. राम बने कलाकार ने जैसे ही धनुष तो तोड़ा वैसे ही फायरिंग की गई.
एएसपी ने बताया कि इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. अतिउत्साह में ये फायरिंग की गई थी लेकिन ये पूरी तरह गलत था जिस पर अब पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने बताया कि जिस हथियार से फायरिंग की गई वह लाइसेंसी था. वीडियो भी सामने है. अब पुलिस जांच कर रही है और निश्चित तौर पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *