मुस्लिम धर्मगुरु के निशाने पर नुसरत जहां, कहा- इस्लाम का नाम बदनाम कर रही हैं TMC सांसद

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सांसद नुसरत जहां पर दुर्गा पूजा में शामिल होने पर पर एक बार फिर निशाना साधा गया है। मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा है कि नुसरत ने दुर्गा पूजा में शामिल होकर इस्लाम का अपमान किया है। इतना ही नहीं मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा है कि टीएमसी सासंद को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए।
बता दें कि नुसरत दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अपने पति निखिल जैन के साथ शामिल होने पहुंची थी। नुसरत न सिर्फ आयोजन में शामिल हुई बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से पूजा अर्चना और जमकर डांस भी किया। यही बात मुस्लिम धर्मगुरु को नागवार गुजरी और उन्होंने टीएमसी सांसद को नाम बदलने तक के लिए कहा दिया।
मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती आजाद ने कहा देखिए नुसरत जहां ने जो पूजा अर्चना की है वो कोई पहली बार नहीं है, वो पहले भी पूजा करती चली आ रही हैं। धर्मगुरु ने नुसरत पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इस्लाम का जो हुक्म है उसके मुताबिक किसी और की इबादत करना जायज नहीं है, बल्कि हराम है और उन्होंने ये हराम काम का किया है।’
मुफ्ती आजाद ने आगे कहा, ‘ वो हमेशा पूजा करती चली आ रही हैं और शादी भी उन्होंने गैरमजहब के अंदर की है। उन्हें चाहिए की अपना नाम भी बदल ले और इस्लाम को ऐसे लोगों की बिल्कुल जरुरत नहीं है,जो मुसलमान नाम रखकर इस्लाम और मुसलमान दोनों को बदनाम कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *