महाबलीपुरम I चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान महाभारत के पात्रों के नाम पर बने पंच रथ देखे और पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को गणेश रथ मंदिर भी दिखाया. शी जिनपिंग को पीएम मोदी ने अर्जुन की तपस्यास्थली और कृष्णा बटर बॉल दिखाया है. महाबलीपुरम के मुलाकात के स्थल पर बने दर्शनीय स्थल देखने के बाद शी जिनपिंग और पीएम मोदी पंच रथ मंदिर में बैठे और वहां बातचीत की.
महाबलीपुरम में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात शुरू
महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात शुरू हो गई है और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की महामुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें हैं.
पीएम मोदी शी जिनपिंग की मेजबानी के लिए महाबलीपुरम पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी के लिए महाबलीपुरम पहुंच गए हैं, सबसे खास बात ये है कि पीएम मोदी दक्षिण भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और इस तरह का नजारा उनके पीएम बनने के बाद पहली बार देखने को मिला है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी महाबलीपुरम पहुंच चुके हैं.

