उत्तराखंड: प्रदेश में मिले आज 11 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 727

देहरादून I आज दोपहर तक उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 727 हो गई है। वहीं इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं।

आज देहरादून के सात और टिहरी के चार लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। देहरादून के ये सातों मरीज संक्रमित आढ़ती से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं टिहरी के चारों मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को देहरादून समेत 11 जिलों में 208 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

नैनीताल जिले में 85 संक्रमित मरीज मिले। इसमें 80 लोग गुरुग्राम और दिल्ली से ट्रेन से आए थे। अन्य पांच संक्रमित मरीज दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए थे। देहरादून जिले में 64 संक्रमित मरीज मिले। इनमें क्वारंटीन किए गए 48 लोगों में संक्रमण मिला। जबकि दो मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *