देहरादून। ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोहिना ने इस साल 8 फरवरी को सुयेश रावत से सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं अब मोहिना की मेंहदी और हल्दी संगीत की प्यारी फोटो सामने आई हैं। इससे पहले इस टीवी एक्ट्रेस की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी गईं।
सोशल मीडिया पर मोहिना की फोटोज वायरल हुईं थीं। जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी संगीत सेरेमनी के लिए मोहिना ने एक ग्रीन कलर का पेस्टल फ्लोरल लहंगा पहना, जिसमें उनका शाही अंदाज साफ झलक रहा था। चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टीका ने मोहिना ने अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने साइड फिशटेल में अपने बालों को बांधा था। मेहंदी की रस्मों के दौरान मोहिना एकदम राजस्थानी लुक में नजर आई। अपने इस देसी अंदाज में मोहिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहिना के संगीत फंक्शन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

