छात्रवृत्ति की रकम हड़पने वालों ने पांच तक पढ़े कारपेंटर को करा दिया बीएड

जसपुर I छात्रवृत्ति की रकम हड़पने वालों ने कक्षा पांच तक पढ़े कारपेंटर को बीएड करा दिया। कारपेंटर को बीएड होने की खबर एसआईटी टीम से लगी। एसआईटी छात्र छात्राओं से पूछताछ कर ब्यान दर्ज किए। 
रविवार को एसआईटी प्रभारी भीम भास्कर आर्य अपने सहयोगी सिपाही प्रवेश गुप्ता के साथ मोहल्ला चौहनान पहुंचे। वहां पर उन्होंने बच्चों से पूछताछ की। तथा छात्र छात्राओं के ब्यान दर्ज किए गए। इस दौरान मोहल्ले के ही एक कारपेंटर फरीद हुसैन को टीम ने बुलाया और उससे बीएड करने बाबत पूछताछ की।

पहले तो कारपेंटर टीम की बात समझ नहीं पाया। बाद में उसे विस्तार से बताया तो वह बात सुनकर हैरान रह गया। कारपेंटर ने टीम को बताया कि वह कक्षा पांच तक पढ़ा है। किसने उसको बीएड करा दिया, उसे इसकी खबर ही नहीं है।
दस्तावेज लेकर उनके फर्जी दाखिला कराया गया।
भीम भास्कर आर्य ने बताया कि छात्रवृत्ति लिस्ट में कारपेंटर का नाम राव निहाल सिंह कॉलेज जोधपुर राजस्थान बीएड करना दिखाया गया है। लेकिन उसके कक्षा पांच के दस्तावेज देखे तो टीम हैरान रह गई। बिचौलियों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके दस्तावेज लेकर उनके फर्जी दाखिला कराया गया।

गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थानों से मिलकर दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र छात्राओं को गुमराह कर छात्रवृत्ति हड़पने के मामले की एसआईटी जांच कर रही है। मामले में चार बिचौलियों समेत दो शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *