नैनबाग, टिहरी जनपद के धनोल्टी विधानसभा के नैनबाग छेत्र में सिलासूल पुल के निकट सुबह 4 बजे एक शिफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
टिहरी जनपद के नैनबाग छेत्र में देहरादून से लाखामंडल की और जा रही एक शिफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमे सवार 7 लोगो मे से 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस और स्थानीय निवासियों की सहायता से कार में सवार 2 घायलों को एम्बुलेंस नैनबाग के पी, डब्लू, डी, गेस्ट हाऊस पहुचाया गया जहाँ प्राथिमक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर की सहायता से देहरादून पहुँचाया गया।
सभी मृतक देहरादून के रहने वाले बताए जा रहे है।
मृतक,,1बाबूराम गौड़, पुत्र बुद्धिराम
2,,,श्रीमती, दर्शनी देवी पत्नी,,बाबूराम
3,,,हैप्पी गौड़,,, पुत्र बाबूराम
4,,,,रीना,,पत्नी तिलकराम,,
5,,,शानू आयु डेढ वर्ष,,
जबकि सूत्रों की माने तो घायलों में अंकुश गौड़ और बबिता की भी देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई है।दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

