केदारनाथ I फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी पुत्री और दामाद के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया।
हिंदी व तमिल सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत आज सुबह 9 बजे अपनी पुत्री एश्वर्या व दामाद धनुष के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी केदार लिंग ने उनके हाथों बाबा केदार की पूजा का संकल्प कराया।
करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना के साथ रजनीकांत ने बाबा का रुद्राभिषेक किया और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से जलाभिषेक किया।
जीवन में गुरु का महत्व को सर्वोपरि
इसके बाद वे मंदिर से बाहर आए। उन्होंने धाम में मौदूज श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी बीडीसी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद, माला, ब्रह्मकमल व अंगवस्त्र भेंट किया गया। साथ ही उन्हें केदारनाथ धाम और आपदा के बाद हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी बताया।
करीब डेढ़ घंटे धाम में रुकने के बाद वे सुबह 10.30 बजे श्रीबदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कार्यधिकारी एनपी जमलोकी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लेखाकार आरसी तिवारी, मंदिर सुपरवाइजर वाईएस पुष्पवाण, वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, सुदीप रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी ने परिवार समेत किए बाबा केदार के दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आज सुबह 10.30 बजे परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। जहां मंदिर समिति व यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे।
जहां मुख्य पुजारी केदार लिंग ने उनके हाथों पूजा की सभी परंपराओं का संकल्प कराया। उन्होंने जलाभिषेक भी किया। 15 मिनट की पूजा के बाद वे मंदिर से बाहर आए। जहां पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने उनका स्वागत करते हुए प्रसाद, माला व अंगवस्त्र भेट किया। करीब सवा 11 बजे वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मंदिर समिति के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी समेत पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।