राशिफल 20 अक्‍टूबर: जानिए अपना आज का राशिफल

1.मेष – मेष राशि के लोगों को आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
2.वृषभ– हाथ में आया हुआ अवसर असमंजस के कारण आप आज गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोइ भी नया कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। 
3.मिथुन – आज के दिन की शुरुआत खुशमिजाज मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की जरूरत है।
4.कर्क -आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगड़े, मारामारी से दूर रहें। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। 
5.सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा देंगे। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। 
6.कन्या – आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। ऊपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। 
7.तुला -आज आप बौध्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। 
8.वृश्चिक -आज का दिन सावधानी से बिताए। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की जरूरत हैं। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।
9.धनु -आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। आज आप मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। 
10. मकर – आप के व्यापार में आज विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा।
11. कुंभ – आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। 
12. मीन – आज का दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा। घर में परिवारवालों के साथ वादविवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *