दूसरे दिन का खेल शुरू, रोहित शर्मा के शतक के बाद रहाणे ने भी जमाया शतक

रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 39 के स्कोर पर ही तीन टीम के तीन बल्लेबाज( मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली) पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में रोहित रोहित शर्मा (117*) ने सीरीज में अपना तीसरा शतक जड़कर अजिंक्‍य रहाणे (83*) के साथ पारी को संभाला। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म किए जाने से पहले भारतीय टीम ने 58 ओवर में तीन विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। रोहित-रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी हो गई है। हालांकि बारिश के दूसरे दिन के खेल में खलल डालने की प्रबल संभावना है। बादल रांची के आसमान पर छाए हुए हैं। 

दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 62.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237* रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 144* और अजिंक्य रहाणे 100* रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 198* रन की साझेदारी हो गई है। अजिंक्य रहाणे तीन साल बाद घरेलू सरजमीं पर अपने पहले शतक के करीब पहुंच गए हैं।

पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म किए जाने की वजह से दूसरे दिन का खेल नियत समय से 30 मिनट पहले शुरू होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *