नगरपालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष और सभासदों से पटरी व्यवसायियों के द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर मसूरी के तम्माम सामाजिक संगठनों ने कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक कर कर कल की घटना की निन्दा करते हुए दोषियों पर 24 घण्टे में कार्यवाही की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को एक पत्र दिया।
बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कल का दिन मसूरी के इतिहास में काला दिन है।मंसूरी में इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई बाहर से आये हुए लोगो के द्वारा अगर मसूरी के प्रथम नागरिक के साथ हो सकती है।तो किसी के साथ भी हो सकती है। जिसे देखते हुए लगता है कि मसूरी में कोई भी सुरक्षित नही है।इस प्रकार की घटना फिर ना हो इसके लिए मसूरी का प्रत्येक नागरिक इस घटना की निंदा करते हुए । दोषियों पर शासन प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग करता है।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि। मसूरी एक शांति प्रिय जगह है यहाँ के लोग भी शांति चाहते हैं यदि 24 घण्टे के अंदर दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही होती है।तो मजबूरन उन्हें आंदोलन की और जाना पड़ेगा।
होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष आर,एन, माथुर ने कहा कि पटरी व्यवसायी पटरी पर अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं पालिकाध्यक्ष ने उसके बाद भी नगरपालिका में बेंडर जोन बनाने का टेन्डर लगया हुआ है उसके बाद भी पालिकाध्यक्ष और सभासदों के साथ इस प्रकार की घटना की वो निंदा करते हैं और दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हैं।
बैठक में टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम रावत,महामंत्री सुरेन्द्र पँवार,अग्रवाल महिला सभा की मोनिका अग्रवाल सभा के संदीप अग्रवाल व्यपार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ के सोबन पवार, भवन निर्माण के सुनील कुमार ,सुधीर डोभाल, मसूरी महिला मोर्चा की भावना गोस्वामी ,ममता राव कुमार, केमिस्ट एसोशिएशन के विपुल मित्तल, सुरेश गोयल, सहित मसूरी के दर्जनों सामाजिक व्यपारिक संघटनो के लोग मौजूद थे।
