नई दिल्ली: भारतीय सेना के पीओके में एक्शन पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है. आर्मी चीफ ने बताया है कि सेना की कार्रवाई में आतंकियों और पाक सेना दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि भारत की कार्रवाई में तीन आतंकी कैंप तबाह हुए हैं. इसके साथ ही छह से दस पाकिस्तानी रेंजर और 10 आतंकी मारे गए हैं. आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है. हम पाकिस्तान को हर हमले का करारा जवाब देते रहेंगे.
आर्मी चीफ ने कहा, ”सेना के ऐक्शन में 6-10 पाक सैनिक मारे गए. पाक सेना अपना नुकसान बताना नहीं चाह रही. तीन आतंकी कैंप तबाह किए हैं और एक अन्य आतंकी कैप को नुकसान पहुंचा है. छह से दस पाकिस्तानी रेंजर और 10 आतंकी मारे गए हैं.” उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को हर हमले का करारा जवाब देते रहेंगे.

