मसूरी,22अक्टूबर, पालिका प्रकरण ने नया मोड़ ले लिये है पालिका कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और मसूरी के सामाजिक और व्यपारिक संगठनों के साथ विशाल जनसमूह के के रूप में मसूरी की सड़कों पर उत्तरे।
पालिका अध्यक्ष और पालिका सभासदों पर पटरी व्यवसायियों द्वारा जूता फेकने का प्रकरण अब तूल पकड़ गया है पालिका कर्मचारियों द्वारा आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया जिससे पहाड़ो की रानी मसूरी में जगह जगह कचरा पड़ा रहा जिससे मसूरी में आये पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।मसूरी माल रोड के दोनों बैरियर कार्यबहिष्कार के कारण खुले रहे माल रोड पर दोपहिया वाहनों के साथ माल सप्लाई के वाहन बेरोकटोक इधर उधर घूमते नजर आए ।जिसके चलते स्कूली बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सुबह ही पालिका प्रांगण में व्यपार संघ सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय स्थानीय निवासी जमा होने शुरू हो गए।जहाँ से पालिका अध्यक्ष के साथ विशाल जनसमूह रैली लेकर नारे लगाते हुए ।अपनी मांग मसूरी कोतवाल भावना केन्थुला के ट्रांसफर और दोषियों की की गिरफ्तारी को लेकर मसूरी के माल रोड से होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहां मौजूद मसूरी सी,ओ,और उपजिलाधिकारी अरुण चौधरी ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता व्यपार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामन्त्री जगजीत कुकरेजा होटल एसोसिएशन के सन्दीप साहनी फ़िल्म निर्माता राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भण्डारी टैक्सी यूनियन मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता कर समझाने की कोशिश की लेकिन
वार्ता सफल नही हुई।
मौके पर पहुँचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की लेकिन उच्चाधिकारियों ने कानूनी अड़चनों की बात करते हुए।मसूरी के आंदोलनकारियों की मांग मानने से इनकार कर दिया।
बाद में पालिका अध्यक्ष के साथ जनसमूह ने शहीद स्थल झूला घर पहुँचकर निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगे मानी नही जायेगी तब तक आन्दोलन जारी रखा जायेगा।
उधर पटरी व्यवसायी ओर इस मामले में नामजद अंकुर सैनी ने फेसबुक पर लाइव विडियो डाल कर फिनाइल पी लिया।जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने
उसका प्राथमिक उपचार कर देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बरहाल मामला अभी निपटा नहीं है।कल मसूरी पूर्ण रूप से बंद रहेगी।पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के समर्थन में मसूरी के तमाम संग़ठन सड़को पर उत्तर कर कल मसूरी बन्द की अपील की है।जिसमे मसूरी ट्रेडर्स एन्ड वेलफेयर एसोसिएशन, मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी टैक्सी, यूनियन, मसूरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, मजदूर संघ, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ,झूलाघर पटरी व्यवसायी,अग्रवाल सभा,पंजाबी
महासभा, सनातन धर्म महासभा, बाल्मीकि समाज महासभा महिला समिति,अंजुमन हैदरी मसूरी भवन निर्माण संघ इप्टा मसूरी,सहित 25 संग़ठन पालिका अध्यक्ष के समर्थन में कल मसूरी की सड़कों पर उतरेंगे।
इस मौके पर होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ के सोबन पँवार।मजदूर संघ के गम्भीर पँवार, लॉयन क्लब के गौरव गर्ग, पंकज गुप्ता,,यस गुप्ता, जेक जाफरी,सभासद नन्द लाल सभासद जसवीर कौर प्रताप पँवार, दर्शन रावत,मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल जसोदा शर्मा,महिला समिति की भावना गोस्वामी, वंदना भंडारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
