प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री रावत 23 अक्तूबर को देहरादून से प्रस्थान करके 10.40 बजे आईटीबीपी हेलीपैड पहुंचेंगे। वह प्रात: 11 से एक बजे तक जीबी पंत हिमालय पर्यावरण सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल में मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे। पंचायत चुनाव आचार संहिता के बाद यह पहली मंत्रिमंडल की बैठक है।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और लोकनिर्माण विभाग की कुछ नियमावलियां, भूमि सर्किल रेट का निर्धारण, मुख्यमंत्री राहत कोष नियमावली में बदलाव और पर्यटन विभाग की कुछ योजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक के बाद दो बजे जीबी पंत संस्थान से प्रस्थान करके 2.25 बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
तीन बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान कर 3:25 बजे आईटीबीपी हेलीपैड बिमोला पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। बैठक के लिए सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी देहरादून से अल्मोड़ा पहुंचेंगे।

