देहरादून I पिथौरागढ़ विधानसभा में 25 नवंबर को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मतगणना 28 नवंबर को होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम आने की संभावना है। आयोग से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने भी उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
उपचुनाव की अधिसूचना 30 अक्तूबर तक जारी हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर रखी गई है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 नवंबर तक नाम वापसी होगी। कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। दो दिन बाद 28 नवंबर को मतगणना होगी। 30 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, उप चुनाव एक जनवरी 2019 की तिथि पर प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची के आधार पर होगा। उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। मतदाता की पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र मुख्य दस्तावेज होगा। इसके अलावा पहचान के अन्य विकल्पों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा।
उपचुनाव का कार्यक्रम
चुनाव की अधिसूचना जारी होगी 30 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख 06 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच 07 नवंबर
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 नवंबर
मतदान 25 नवंबर
मतगणना 28 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख 06 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच 07 नवंबर
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 नवंबर
मतदान 25 नवंबर
मतगणना 28 नवंबर
एक से अधिक हैं मतदाता
कुल मतदाता: 110235
पुरुष मतदाता: 57047
महिला मतदाता 53188
सर्विस मतदाता 4143
कुल मतदान केंद्र 112
नोट: संशोधन हो सकता है।
पुरुष मतदाता: 57047
महिला मतदाता 53188
सर्विस मतदाता 4143
कुल मतदान केंद्र 112
नोट: संशोधन हो सकता है।
उप चुनाव के लिए भाजपा में खींचतान
विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा में खींचतान चल रही है। पार्टी में कई दावेदार सामने आ गए हैं। उप चुनाव के लिए हालांकि अभी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं है। अब तक भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के भाई भूपेश पंत का नाम सामने आ रहा है। उनकी दावेदारी भी मजबूत है। अब पार्टी के अंदर ही कई दावेदार हो गए हैं। सबसे पहले केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने दावेदारी की थी।
अब दो नाम ओर सामने आ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत भी मैदान में हैं। उनके अलावा एक ओर नेता ने दावेदारी जताई है। अभी क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर रणनीति चल रही है। इस चुनाव के बाद ही विधान सभा उप चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया जा सकेगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल अभी भी किंग मेकर की स्थिति में हैं। टिकट के लिए उनकी बात सुनी जाएगी। अब देखना यह है कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।
अब दो नाम ओर सामने आ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत भी मैदान में हैं। उनके अलावा एक ओर नेता ने दावेदारी जताई है। अभी क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर रणनीति चल रही है। इस चुनाव के बाद ही विधान सभा उप चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया जा सकेगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल अभी भी किंग मेकर की स्थिति में हैं। टिकट के लिए उनकी बात सुनी जाएगी। अब देखना यह है कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।

