मसूरी,5,जून,विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका परिषद मसूरी ने स्वच्छता अभियान के तहत माल रोड की नालियों को किया साफ।
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका परिषद मसूरी ने स्वच्छता अभियान के तहत मसूरी के माल रोड की नालियों को साफ कराया इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए।माल रोड की तमाम नालियों को साफ करवाया जा रहा है।जिससे कि जो नालियां बन्द है।उसके कारण माल रोड पर बरसाती पानी ना आ सके।इसके साथ ही हिलदारी संस्था द्वारा घर घर से कूड़ा उठाने के साथ कोरोना को लेकर हमारे वॉलिंटियर्स लीगो को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी आसुतोष सती पालिका स्वास्थ विभाग सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बीस्ट,पालिका अभियंता सहित दर्जनों पालिका कर्मचारी मौजूद थे।

