विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी मंडल मसूरी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सेनिटाइजेशन किया गया इसके साथ ही सभी को मास्क ओर सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
इस मौके पर संत निरंकारी मिशन मसूरी मंडल के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर निरकारी मंडल के सेवक पालिका परिषद मसूरी के साथ मिलकर पूरे शहर को सेनिटाइजेशन का काम कर रहा है। औऱ सभी सरकारी औऱ गैरसरकारी कार्यालयों में जाकर मास्क ओर सेनिटाइजर का वितरण करने के साथ कोरोना वाइरस के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे है।
इसके साथ ही इस विश्व महामारी के दौर में जरूरतमंद लोगों को उपजिलाधिकारी मसूरी औऱ पालिका अध्यक्ष के माध्यम से सैकड़ों राशन किट बाटे गए है।
पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर माल रोड की नालियों को साफ किया जा रहा है।
लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम पालिका कर रही है।उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी को साफसुथरा बनाने के साथ ल पर्यावरण बचाने की अपील की
इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी आसुतोष सती, संत निरंकारी मिशन मसूरी के हेमराज शर्मा, पालिका सभासद गीता कुमाई, संत निरंकारी मिशन के हैप्पी सिंह, स्वास्थ पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बीस्ट सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

