राशिफल 7 नवंबर : जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल –  सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में संवादिता रहेगी। आपके नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।
2. वृष राशिफल – नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएँ खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।
3. मिथुन राशिफल –  प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।
4. कर्क राशिफल –  मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी अनुभव करनी पड़ेगी। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।
5. सिंह राशिफल – पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटराग उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग गणेशजी बताते हैं। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कोर्ट- कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।
6. कन्या राशिफल – शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
7. तुला राशिफल- प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा, परंतु उसकी गहराई में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।
8. वृश्चिक राश‍िफल- गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
9. धनु राशिफल – गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।
10. मकर राशिफल – गणेशजी आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभहोग। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
11. कुंभ राशिफल – शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा।सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
12. मीन राशिफल – आर्थिक एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *