देहरादून I देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा उम्मीदवार मधु चौहान विजयी रहीं। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों से जुलूस भी निकाला। मधु चौहान को कुल 30 वोट में से 23 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अंजिता चौहान को सात वोट मिले। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अंजिता वोट डालने के बाद ही डीएम कार्यालय से चली गई थीं। वो मतपेटी सिल होने तक भी नहीं रुकीं। देखा जाए तो इस चुनाव में कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उनका शपथ ग्रहण होगा।

