पाकिस्तान ने श्री श्री रविशंकर को किया आमंत्रित, 9 नवंबर को उद्घाटन समारोह

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने श्री श्री रविशंकर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान सरकार की ओर से करतारपुर साहिब के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता भेजा गया है। बता दें, यह कॉरिडोर कल(9 नवंबर) को खुलने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस खबर की जानकारी दी है।

सिद्धू पाकिस्तान जाने को बेताब
इससे पहले आपको बता दें, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाने के लिए इस कदर बेताब हैं कि उन्होंने इसको लेकर विदेश मंत्रालय को कल तीसरा पत्र लिख दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए मंजूरी न दिए जान के कारण सिद्धू ने यह कदम उठाया है। हालांकि देर रात एएनआइ के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाने लिए राजनीतिक मंजूरी दे दी गई है।

सनी देओल ने कहा- मैं जाऊंगा करतारपुर

इस बीच फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल भी खुद कॉरिडोर के रासेत पाकिस्तान जाकर श्री करातरपुर साहिब के दर्शन करने वाले हैं। सांसद सनी देओल ने कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर खुलना ऐतिहासिक है। 

सनी देओल ने कहा है कि वह करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए मंच एक बने या फिर दो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। श्रद्धा की भावना होनी चाहिए। आइएसआइ की साजिश क्या है इस बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता, इस बारे में सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा बेहतर जानती होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *