ब्रेकिंग,,, (देखिए वीडियो,,) पहाड़ो की रानी मसूरी में एक औऱ कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम,,,,,,

मसूरी.18.जून-पहाड़ो की रानी मसूरी में एक औऱ कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम।
मसूरी में दिल्ली से आई एक औऱ युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवती लाइब्रेरी रोड हुसैन गंज की रहने वाली हैं। मसूरी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि ऊक्त युवती  12 तारीख को दिल्ली से मसूरी अपने घर हुसैन गंज आई थी। 13 जून को सुबह उसे गढ़वाल टेरेस क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया था।जबकि युवती में किसी भी तरह के कोरोना संक्रमण के लक्षण नही थे

दिल्ली से आते हुए आशारोड़ीचेक पोस्ट पर युवती का सैम्पल 12 तारीख को ही ले लिया गया था 16 जून को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एतिहात के तौर पर  युवती के माता पिता भाई को भी आइसोलेशन में रखा हुआ है।
7 दिन बीतने के बाद 19 तारीख को युवती के परिवार का भी कोरोना की जाँच के लिए सैम्पल लिया जाएगा।
गनीमत ये रही कि दिल्ली से आने के बाद युवती  परिवार के अलावा किसी के  संपर्क में नही आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *