सुप्रीम कोर्ट का फैसला एतिहासिक, किसी की हार जीत का सवाल नहीं: राजनाथ सिंह

देहरादून I रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताते हुए कहा कि यह किसी की हार या जीत का सवाल नहीं है। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए।
रक्षामंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम है। हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं और सभी से अपील करते हैं कि शांति बनाए रखें। यह किसी की हार या जीत का सवाल नहीं है।

उत्तराखंड की चीन और नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों के पलायन से संबंधित सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने की पूरी योजना तैयार की गई है।
प्रदेश सरकार इस मामले में काम भी कर रही है, फिर भी जरूरत होगी तो केंद्र सरकार हर तरह से प्रदेश की मदद करने को तैयार है। पिथौरागढ़ स्थित धारचूला में कालापानी को लेकर नेपाल के विरोध पर रक्षामंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में रामजन्म भूमि मामले में प्रदेशवासियों से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सकारात्मक रूप से लेने की अपील की। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की गलत बयानबाजी और अफवाहों पर ध्यान न दें।

उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है। शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रदेश की संस्कृति में शामिल है। प्रदेश में इस मामले को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *