रुद्रपुर I शहर में किराये के मकान में रहने वाली महिला का दिल मॉरीशस में रहने वाले प्रेमी पर आ गया। इसी वजह से वह पति और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। वह प्रेमी के भारत आने का इंतजार कर रही है।
पति ने जब प्रेमी के परिजनों से इस बात की शिकायत की तो उसने जाने से मारने की धमकी दी। पति ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
पति और ससुराल वालों की बात नहीं सुनती महिला
अल्मोड़ा जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी शादी दन्या क्षेत्र की एक युवती के साथ छह साल पहले हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा है। पत्नी मॉडर्न ख्यालों की है।
वह उसकी और उसके घरवालों की कोई बात नहीं सुनती है। इसी कारण वह पत्नी को लेकर रुद्रपुर रहने लगा। यहां पर उसकी पत्नी की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बीच बरेली निवासी और मॉरीशस में रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान हो गई। वह उससे फोन पर बात करने लगी।

जान से मारने की धमकी दे रहा प्रेमी
समझाने के बाद भी महिला पर कोई असर नहीं हुआ। करीब छह माह पहले वह पति और बेटे को छोड़कर चली गई। मायके वालों ने भी पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह प्रेमी के भारत आने का इंतजार कर रही है।
पति ने मॉरीशस में रहने वाले पत्नी के प्रेमी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। अब पत्नी का प्रेमी अलग-अलग नंबरों से उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।