देहरादून I प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रमुख दिग्गज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ में डेरा जमाएंगे।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी उनके साथ पिथौरागढ़ जाएंगी। इन दोनों दिग्गजों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत के भी पिथौरागढ़ का कार्यक्रम बन रहा है।
पार्टी के तीनों प्रमुख नेता अगले कुछ दिनों तक पिथौरागढ़ में रहेंगे और पार्टी के प्रचार की रणनीति को धार देंगे। पार्टी चुनाव क्षेत्र में महिला मतदाताओं पर फोकस कर रही है।
इस रणनीति के तहत तीनों दिग्गज पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पीसीसी ने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का कार्यक्रम तय कर दिया है।

