पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दरगांधी की 102 वी जयंती पर मसूरी कांग्रेस ने उनको की अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित,,, कांग्रेस में विशेष योगदान देने पर जोत सिंह गुनसोला सहित कई लोगो को किया सम्मानित,,,,,,,

 मसूरी,19,नवम्बर,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर  मसूरी काँग्रेस कमेटी ने  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी झूलाघर स्थित कांग्रेस कार्यालय में  अपनीश्रद्धांजलि अर्पित की।
 इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्व इंदिरागांधी को पूरा देश आयरन लेडी के नाम से जानता है। जो लोग उनकी विचारधारा को मानते हैं।वो पूरे देश मे उनके 102 जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मन रहे हैं।औऱ मसूरी काँग्रेस आज उनकी 102 वे जन्मदिन पर  ये संकल्प लेती है की मसूरी कांग्रेस सदैव उनकी विचारधारा पर चल कर काँग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि हम स्व इंदिरागांधी के बलिदान की नही भूल सकते उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया ।1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के दाँत खट्टे कर उन्हें हराया ये स्व इन्दरगांधी जी की नीति थी कि पाकिस्तान  1971 की लड़ाई में शिकस्त दी गई। इन्दरगांधी जी ने देश का विकास कर हिंदुस्तान को दुनिया जे नक्शे विशेष दर्जा दिलवाया।
इस अवसर पर काँग्रेस को मजबूत बनाने और मसूरी काँग्रेस को अपना विशेष योगदान देने पर पूर्व विधायक और उत्तराखंड क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला को सम्मानित किया के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहनसिंह मल्ल भगवान सिंह धनाई वीरेंद्र कैंतुरा को उनके काँग्रेस में योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका सभासद विनोद सेमवाल ने किया।इस मौके पर महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष जसवीर कौर, राजीव गांधी सेना की माधुरी टम्टा सन्तोष आर्य , हीरा वैश्य, राजीव अग्रवाल अमित कैंतुरा माधुरी नोटियाल, पालिका सभासद प्रताप पँवार अमित कैंतुरा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दरगांधी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *