उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट मसूरी में बढ़ी ठिठुरन अभी दो दिन औऱ हो सकती है तेज बारिश औऱ ओलावृष्टि,,,,,,,

उत्तराखंड  26,नबम्बर, उत्तराखंड  कल रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है ।पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश शुरू हो गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। मसूरी देहरादून में भी कल रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

 मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को मौसम का मिजाज और तल्ख रहेगा। विभाग के अनुसार इस दौरान देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के साथ ही निचले स्थानों में बारिश की संभावना है। निदेशक के अनुसार यह स्थिति गुरुवार तक बनी रहेगी, इसके बाद 29 और 30 नवंबर को इसमें कमी आएगी, लेकिन एक और दो दिसंबर को मौसम फिर बिगड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *