मुंबई : महाराष्ट्र में पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब तस्वीर साफ हो गई है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। उद्धव गुरुवार (28 नवंबर, 2019) को सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को विधानसभा का सत्र बुलाया गया, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। इस बीच एक नया ट्विस्ट भी सामने आया है। शरद पवार के भतीजे और बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम की शपथ लेने वाले अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद की मांग की है।
इस दौरान विधानसभा के बाहर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले भाई अजित पवार के साथ नजर आईं, जिन्होंने शनिवार को ही फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में सुप्रिया सुले देवेंद्र फडणवीस से भी मिलीं। फडणवीस और अजित ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
Maharashtra News LIVE:
– अजित पवार ने बैठक में 2.5 साल के समय के लिए सीएम पद की मांग की है।
– एनसीपी नेता अजित पवार के एक बार फिर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन में उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि तीनों पार्टियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इससे पहले जयंत पाटिल का नाम इसके लिए आगे आया था।

