पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई। मतगणना 11 राउंड में हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने 3267 वोटों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में थे।
चंद्रा पंत ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर पराजित किया है। मतगणना सुबह आठ बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई। दोपहर ढाई बजे परिणाम घोषित किया गया। पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई थीं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना की गई।
जीत के बाद चंद्रा पंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए हैं। उनके विकास के सपनों को पूरा करुंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी। हमेशा क्षेत्र का विकास आगे बढ़ाने का प्रयत्न करुंगी। पिथौरागढ़ की जनता ने जो मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं।
राउंड वार मतगणना
पहले राउंड में भाजपा को 2405, कांग्रेस को 2317, सपा को 76 और नोटा को 68 वोट पड़े
दूसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस को 2361, सपा को 234 और नोटा को 104 वोट पड़े
तीसरे राउंड में भाजपा को 2718, कांग्रेस को 2351, सपा को 69 और नोटा को 119 वोट पड़े
चौथे राउंड में भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट पड़े
पांचवें राउंड में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े
पांचवें राउंड में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े
छठे राउंड में भाजपा को 3289, कांग्रेस को 3040, सपा को 472 और नोटा को 457 वोट पड़े
सातवें राउंड में भाजपा को 2313, कांग्रेस को 2245, सपा को 56 और नोटा को 72 वोट पड़े
आठवें राउंड में भाजपा को 2521, कांग्रेस को 2158, सपा को 74 और नोटा को 73 वोट पड़े
नौवें राउंड में भाजपा को 1986, कांग्रेस को 1285, सपा को 61 और नोटा को 55 वोट पड़े
नौवें राउंड में भाजपा को 1986, कांग्रेस को 1285, सपा को 61 और नोटा को 55 वोट पड़े
10वें राउंड में भाजपा को 1910, कांग्रेस को 1145, सपा को 69 और नोटा को 60 वोट पड़े
11वें राउंड में भाजपा को 679, कांग्रेस को 674, सपा को 15 और नोटा को 20 वोट पड़े
11वें राउंड में भाजपा को 679, कांग्रेस को 674, सपा को 15 और नोटा को 20 वोट पड़े
पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा को 255, कांग्रेस को 116, सपा को 09 और नोटा को 09 वोट पड़े
प्रत्याशी – कुल वोट
भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत – 22819
कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी – 26086
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज भट्ट – 835
नोटा – 844
भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत – 22819
कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी – 26086
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज भट्ट – 835
नोटा – 844
मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए तीन घेरे
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 105711 मतदाताओं में से 50191 (47.48 फीसदी) ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 25199 पुरुष और 24992 महिलाओं ने मतदान किया था। उप चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप मतदान नहीं होने से तीनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सांस अटकी हुई थी।
आज विधानसभा उप चुनाव की मतगणना पुलिस के सख्त पहरे में हुई। महाविद्यालय में सुरक्षा के लिए तीन घेरे बनाए गए थे। साथ ही पहले और दूसरे गेट में बैरीकेडिंग की गई थी। सुरक्षा के तीसरे घेरे में जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्ति, प्रत्याशी और उनके एजेंट, मतगणना में लगे कार्मिकों को प्रवेश दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए तीन सीओ, चार निरीक्षक, छह एसओ, 25 एसआई, 10 हेड कांस्टेबल, 125 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इनके अलावा एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। डेढ़ प्लाटून एसएसबी परिसर में पहले से ही तैनात हैं। किसी भी तरह की अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।