बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने गई थी वृद्ध महिला, लौटते वक्त हुई मौत

पिथौरागढ़ । पेंशन के लिए बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बाद 85 वर्षीय आनंदी देवी बेटे के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थीं। इस दौरान स्कूटी रपटी और उनका सिर जमीन पर लगा। जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिवार शोकाकुल है। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकास खंड में गौछ मणमानले निवासी आनंदी देवी पत्नी स्व. मनोरथ पांडेय गुरुवार की सुबह अपने बेटे के पास पहुंची।

उनका बेटा भुवन टकाना में रहता है। दोनों आनंदी की पेंशन के लिए बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा कर लौट रहे थे। तभी बैंक से 150 मीटर आगे कोतवाली के पास स्कूटी बारिश के दौरान रपट गई। वृद्ध महिला का सिर सड़क पर बुरी तरह टकरा गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *