मेष राशि
किसी विवाद में पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। किसी मित्र के सहयोग से कोई वित्तीय विवाद हल होगा। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। आज कहीं यात्रा की योजना बनायेंगे। लाल रंग आज का आपका शुभ रंग है। ससुराल से लाभ होगा।
वृष राशि
आज का दिन कुछ पाने का है। कोई ऐसा बिजनेस प्रोजेक्ट जो कई दिनों से आपके मस्तिष्क में था वो आज कार्य रूप में परिणीत हो सकता है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति। स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि
आज आपके पास बहुत कार्यों का बोझ रहेगा। किसी सरकारी कार्य हेतु परेशान रहेंगे। कठिन परिश्रम के बाद सफलता की प्राप्ति। हरा रंग आज आपका प्रिय रंग है। विधि तथा प्रबंधन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
कर्क राशि
आज आपके मन मष्तिस्क पर आध्यात्म और धर्म का प्रभाव रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी लेकिन आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पीला रंग आज आपका शुभ रंग है।
सिंह राशि
क्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी कन्या या मिथुन राशि के जातक से व्यवसाय में लाभ होगा। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। यात्रा की संभावना रहेगी।
कन्या राशि
आज आपको कठिन परिश्रम करना होगा। कुछ वाद विवाद की स्थिति हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विधि तथा प्रबंधन के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा ही होगा। यात्रा हो सकती है। संतान को सफलता मिलेगी।
तुला राशि
आज का दिन सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में प्रगति होगी। मित्रों के साथ कहीं मध्यम दूरी की यात्रा कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। मिथुन और कन्या आपकी शुभ मित्र राशि है, आज इनका सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते आएंगे।
वृश्चिक राशि
आप भाग्यशाली हैं कि आज आपके साथ आपके किसी पुराने मित्र का साथ है। कोई बिगड़ा कार्य आज बनेगा। कोई रुका धन भी आज प्राप्त हो सकता है। लाल रंग शुभ है। संतान की सफलता से आज आप अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
धनु राशि
आज आपकी क्रिएटिविटी आपको यश तथा सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाएगी। किसी धार्मिक यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग जल्दी ही नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा।
मकर राशि
राजनीति करने वाले व्यक्ति आज सुंदर अवसर को प्राप्ति करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
व्यवसाय को नई दिशा देने का आपका सार्थक प्रयास सफल रहेगा। कन्या या मिथुन राशि का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। बीपी तथा मधुमेह से समस्या होगी। राजनीति से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है।
मीन राशि
कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उदर विकार से स्वास्थ्य में परेशानी होगी। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा, लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभन्वित होंगे और यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। स्वच्छ सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन होगा।

