1. मेष राशिफल – जॉब करने वाले लोग अपनी सफलता से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। व्यवसाय में संघर्ष की संभावना रहेगी युवा शिक्षा में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। प्रेम में कलह का सामना करना पड़ सकता है। संवाद बनाये रखें। उदर विकार से कष्ट संभव है। विहंगों को दाना पानी दें।
2. वृष राशिफल- आईटी तथा फाइनेंस में जॉब करने वाले प्रोग्रेस करेंगे।आज फैमिली संग घूमने का दिन है। मेडिकल और बी टेक के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव नहीं रखते। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शुगर से कष्ट संभव है। किसी संत का सानिध्य आपको आनन्दित कर देगा। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
3. मिथुन राशिफल – जॉब में उन्नति का दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। उदर विकार की संभावनाएं रहेंगी। कौए को रोटी खिलाएं।
4. कर्क राशिफल – आपका रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से बास को खुश रखेंगे। मेडिकल और लॉ से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। पीला रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
5. सिंह राशिफल – छात्रों का दिन सुअवसर प्राप्ति का है। जॉब में उन्नति रहेगी। प्रेमिका के साथ कहीं सैर सपाटे का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक दिन आपके कई दिनों के तनाव को समाप्त कर देगा। आज का शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गाय को केला खिलाएं।
6. कन्या राशिफल – नवीन अवसरों की प्राप्ति से छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा। एम बी ए और फ़िल्म मेकिंग के छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। पत्नी द्वारा दिया कोई उपहार आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा। आपकी लव लाइफ सफल रहेगी। आज आप धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। बी पी से परेशांनी होगी। हरा रंग शुभ है। विहंगों को दाना खिलाएं।
7. तुला राशिफल – रुके मामले हल होंगे। मित्रों के सहयोग से कई दिनों से लंबित कार्य सफल हो सकता है। बैंकिंग और आई टी में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार और बीपी से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें।
8. वृश्चिक राशिफल – फिल्म और मीडिया के लोग अपने करियर में नया मोड़ प्राप्त करेंगे। अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेग। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
9. धनु राशिफल – छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज अपने कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आई टी और मैनजमेंट फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी।पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। चने की दाल का दान करें।
10. मकर राशिफल – सफलता मिलेगी। ऑफिस में कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे। बैंकिंग और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिल की आवाज सुनेंगे। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रह सकती है। गाय को केला खिलाएं।
11. कुंभ राशिफल – धन का व्यय हो सकता है। जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। विधि और वित्त से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे।आफिस में बहस हो सकती है।नीला शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहना चाहिए। पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
12. मीन राशिफल – जॉब में सफलता की प्राप्ति की संभावना रहेगी। बीटेक और मैनेजमेंट के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आई टी और फ़िल्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। लव लाइफ में शानदार समय है। नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है।गाय को केला खिलाएं।धन का आगमन हो सकता है।।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। गरीबों में गेहूं का दान अच्छा रहेगा।

