मसूरी,21,अगस्त, पहाड़ो की रानी मसूरी में तीन लोगो कोरोना पॉजिटिव मिलने से छेत्र में भय का माहौल।
मसूरी में उत्तरप्रदेश से वापस आये एक 27 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बूचड़खाना निवासी वृद्ध दम्पति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
मसूरी सिविल अस्पताल के सीएमएस,डॉक्टर यतेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बूचड़खाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला सांस की तखलीफ़ होने के बाद सिविल अस्पताल आई थी जिसकी कोरोना की जाँच की गई जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला के पति ओर पुत्र की जांच की गई जिसमें पति की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई जबकि ऊक्त महिला के पुत्र की रिपोर्ट नेगिटिव आई । पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद ऊक्त दम्पति को जिला अस्पताल देहरादून में भेज कर आइसोलेट कर दिया गया है।जबकि महिला के पुत्र को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।सिविल अस्पताल सीएमएस डॉक्टर यतेंद्र ने बताया कि ऊक्त पति पत्नी की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही हैं। कल कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉक्टर जावेद और डॉक्टर राणा उपजिलाधिकारी से बात करेंगे जिसके बाद जरूरत पड़ने पर बूचड़खाने को कंटेलमेंट जोन बनाया जा सकता है।

