मसूरी,22,अगस्त,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है।पहले स्प्रिंग रोड भंडारी निवास में दो कोरोना पॉजिटिव फिर 27 वर्षीय युवक कल लंढोर निवासी वृद्ध दम्पति अब स्प्रिंग रोड़ भण्डारी निवास में। एक बच्चे और वृद्ध महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सिविल अस्पताल मसूरी के सीएमएस डॉक्टर यतेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जो लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी मसूरी में कार्यरत दम्पति कोरोना पॉजिटिव मिले थे।उनकी माता ओर छोटे बच्चे की कोरोना संक्रमण की जाँच की गई थी जो पॉजिटिव आई है।साथ ही ऊक्त दम्पति की भी ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल देहरादून भेजा जा रहा है।
इसके साथ ही स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास छेत्र को एतिहात के तौर पर सील कर ऊक्त दम्पति और उनकी माँ और बच्चे के सीधे संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है।

