मसूरी,26,अगस्त,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है।
मसूरी में अब रोज ही कोई ना कोई कोरोना संक्रमण की चपेट में नजर आने लगा है।जो कि पहाड़ो की रानी मसूरी की शांत वादियों के लिए अच्छे संकेत नही है।
गत दिवस मसूरी उपजिला चिकित्सालय (सिविल अस्पताल )में कार्यरत युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आज बुधवार को सिविल अस्पताल में सर्दी खासी की शिकायत से पीड़ित एक महिला और उसके बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही मसूरी से लगते हुए केम्पटी छेत्र से बुखार की शिकायत पर आए हुए एक व्यक्ति की जब जाँच की गई तो उसमें भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोग मामूली बुखार और खांसी के इलाज के लिए अस्पताल आये थे जब डॉक्टरों द्वारा उनकी जाँच की गई तो तीनों लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित मिले। डॉक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनो लोगो मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद इन्हें जिला चिकित्सालय देहरादून भेज दिया गया है।साथ ही इनके सीधे संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है।
