मसूरी,10,सितम्बर,मसूरी बार्लोगंज में कूट रचित साजिश के तहत फर्जी रजिस्ट्री कर बनाये गए होटल वाइट् हाऊस के आउट हाउस पर चलेगा हथौड़ा।
जिलाधिकारी आशीष कुमार ने पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बने आउट हाउस को तोड़ने को आदेश एडीएम एसआर बीर सिंह बुदियाल को दे दिए है।
नगरपालिका परिषद मसूरी की 0.202,एकड़ जमीन बार्लोगंज में है। इससे आई.टी.बी,पी,की जमीन भी सटी हुई है। इसी भूमि पर कूट रचित साजिश के तहत फर्जी रजिस्ट्री कर भूमि पर कब्जा कर एक आउट हाउस बना दिया था।
जुलाई माह में जिला प्रशासन और एस आई टी की जाँच के बाद फर्जी रजिस्ट्रीकर कब्जे की बात सही पायी गई ।
जिसके बाद 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। भूमि अधियाप्ति अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने भूमि की सर्वे रिपोर्ट सितम्बर माह में सौप दी थी।जिसके बाद डीएम ने ए डीएम एफ आर को अवैध कब्जा हटा कर रिपोर्ट देने को कहा है।

