राशिफल 16 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल- आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। व्यवसाय में उन्नति की संभावना रहेगी।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पॉलिटिकल फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। गुलाबी रंग शुभ है।

वृष राशिफल- व्यवसाय में अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में नया मोड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है।आज स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। गरीबों में अन्न दान करें

मिथुन राशिफल- आज आपका कोई बड़ा कार्य हो सकता है। आज किसी को धन उधार देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशिफल- आई टी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। लेखन और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ में मन की बात जुबां पर लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है। गरीबों में कम्बल का दान करें।

सिंह राशिफल- आज स्टूडेंट्स अपने  परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया , बैंकिंग औरआई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पीला तथा लाल रंग शुभ है। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल- आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। घर के कार्यों में  व्यस्त रहेंगे। जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। कोई पुराना प्रिय मित्र आ सकता है। नीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।                                  

तुला राशिफल – व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।आई टी और मीडिया फील्ड में  कार्य करने वाले जातक आज सफल रहेंगे।कार्यों की अधिकता आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर  विकार से कष्ट संभव है। सफेद रंग समृद्धि कारक है। चावल दान करें।

वृश्चिक राशिफल – आज आपका कोई पुराना विवाद निपट जाएगा। कोई मित्र आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। श्वास के रोगी सावधानी बरतें।पीला तथा नारंगी रंग प्रगतिकारक है।श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

धनु राशिफल- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित  रहेगा। जॉब में आज अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। लव लाइफ में समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पीला रंग शुभ है।हेल्थ  अच्छी रहेगी। अन्न दान करें।

मकर राशिफल- आज आपको निर्णय लेने में दिक्कत होगी। वाणी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज जॉब में संघर्ष है। आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे।पालिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य खराब  रहेगा। उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल- व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी ,मार्केटिंग प्रबंधन और फ़िल्म से जुड़े  जातक सफल रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य लाइफ शानदार होगी। नीला और हरा आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मीन राशिफल- फ़िल्म,मीडिया तथा बैंकिंग में जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसाय में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बी पी के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का व्यय होगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *