इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पीएम बताएं कल जामिया में क्या हुआ?

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों और विश्वविद्यालयों में मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे। यह 2 घंटे के लिए प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन है। जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन पर बैठे।
धरने पर बैठीं प्रियंका ने कहा, ‘सरकार ने संविधान को झटका दिया है। यह राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, युवा राष्ट्र की आत्मा है। विरोध करना उनका अधिकार है। मैं भी एक मां हूं। आपने उनकी लाइब्रेरी में प्रवेश किया, उन्हें बाहर निकाला और उनकी पिटाई की। यह अत्याचार है। कांग्रेस का हर व्यक्ति इस अत्याचार के खिलाफ लड़ेगा और छात्रों के साथ खड़ा होगा।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *