मसूरी युवा काँग्रेस ने बढती महगाई के विरुद्ध केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन,,,,,,

मसूरी,18,दिसम्बर, मसूरी युवा कांग्रेस ने आज शहीद स्थल झूलाघर पर बढती मंहगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
युवा काँग्रेस मसूरी ने शहीद स्थल झूलाघर पर देश मे लगातार बढ़ रही महगाई को देखते हुए गैस सिलेंडर ओर गले मे प्याज की माला दाल कर नारे बाजी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस मौके पर युवा काँग्रेस मसूरी के वसीम खान ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज बेरोजगारी अपनी चरमसीमा पर पहुँच गई है। युवा डिग्री लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। 2016 में मोदी ने 2युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था।लेकिन आज स्थिति ये है कि देश मे 4 से 5 करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।मंहगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।प्याज 140,से 200 रुपये किलो बिक रही है, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है।
लेकिन मोदी सरकार इस सब से बेखबर हैं।देश मे महिलाओं पर अत्याचार अपराध का गिराफ़ बढ़ रहा है।महिलाये कहि भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है।भाजपा के नेता ही महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं।मोदी सरकार इस सब से बेखबर देश मे अराजकता का माहौल पैदा कर रही हैं।
इस मौके पर एम,पी,जी,कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस, काँग्रेस, मेघसिंह कण्डारी, जगपाल गुसाईं, अक्षत, वर्मा,कामिल खान,आशीष भट्ट, सहित दर्जनों युवा काँग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *