मसूरी: 20,दिसम्बर,मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमे व्यापारियों हितों में किए गये कार्यों के लिए भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल को शाॅल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित
लाईब्रेरी स्थित एक होटल में आयोजित मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में आगामी 25 दिसंबर से होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल के तहत दुकानें सजाने की प्रतियोगिता को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. वहीं लेबर कार्ड पंजीकरण, खाद्य पदार्थ पंजीकरण व नवीनीकरण के बारे में भी जानकारी दी गई व वेडर जोन बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से मिलकर लाइब्रेरी में प्रस्तावित वेंडर जोन को किसी ऐसी जगह पर बनाने का निवेदन किया जाएगा जहाँ व्यपारियो को नुकसान ना हो।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा सहित सभी पदाधिकारियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल को शाल, पुष्पगुच्छ व मालाएं पहना कर सम्मानित किया. इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि मोहन पेटवाल ने दलगत राजनीति से उपर उठकर शहर के व्यापारियों के हितो के लिए कार्य किए व उनकी अनेक समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन से विधायक व स्वयं के स्तर से किए, जिनका व्यापार संघ हमेशा ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह मसूरी का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा एसोसिएशन को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की व कहा कि यह वर्ष व्यापारियों व संगठन के लिए कठिन समय रहा है, अतिक्रमण सहित अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आज मालरोड से पटरी समाप्त हो गई है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने सभी व्यापारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि शहर हित व व्यापारी हित के लिए वह दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करते हैं और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने आगे भी पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया.
इस मौके पर कैंट सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, राज्यश्री रावत, भजपा के वरिष्ठ नेता मदनमोहन शर्मा, रविन्द्र गोयल, भरत कुमाई, दीपक सोनकर, सानु वर्मा, तनमीत सिंह, मुकेश धनाई, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.

