(ब्रेकिंग,)रविन्द्र जुगरान हुए आप मे शामिल,,,,(उत्तराखंड में आने वाले हर 15 दिन में क्या क्या होगा इसका अंदाजा राजनेतिक पार्टियों को नही(रविन्द्र जुगरान)

 उत्तराखंड,29,जनवरी राज्य आन्दोलन कारी औऱ पूर्व दर्जा धारी रविंद्र जुगरान ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी का का दामन थाम लिया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जुगरान ने पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दिए है कि अभी उत्तराखंड में राजनीतिक क्षेत्र में बहुत बड़े परिवर्तन होने वाले है। जुगरान ने कहा । आम आदमी पार्टी के कार्यो को देखते हुए पार्टी में आये है। आज तक जो वो लड़ाई अकेले लड़ते आये है।वो अब पार्टी के मंच से लड़ेंगे औऱ  जब वो भाजपा में कानून के लिए भ्र्ष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड के हितों की लड़ाई लड़ रहा था

तब मैने देखा कि यहाँ कोई सुधरने वाला नही तो आज आम आदमी पार्टी के साथ आया हु जो मेरी लड़ाई को ओर बल देंगे

उन्होंने कहा कि अभी आने वाले हर 15 दिनों में क्या क्या होगा इसका अंदाजा उत्तराखंड की जनता लगा सकती है कोई भी राजनीतिक दल नही लगा सकता चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष।

बहरहाल रविन्द्र जुगरान के इस बयान से जहां एक ओर राजनेतिक गलियारो में हड़कम मचा हुआ है।वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रजिया बेग,दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया विशाल चौधरी, संदीप बसोया,डॉ आर काला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *