मसूरी कम्युनिटी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने को जिलाधिकारी को लिखा पत्र,,,,

मसूरी,22,अप्रैल ,पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिला अधिकारी को पत्र लिख कर मसूरी कम्युनिटी अस्पताल को कोविड  अस्पताल बनाने का आग्रह किया।

पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि मसूरी में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या को देखते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से वार्ता की है कि मसूरी के कम्युनिटी अस्पताल का कुछ भाग कोरोना सेंटर बनाया जाए जिससे कि मसूरी में कोरोना से पीड़ित लोगों को देहरादून ना भागना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने जिला अधिकारी को पत्र भी लिख दिया है।जिला अधिकारी ने भी इस मे अपनी सहमति जताते हुए निरक्षण करने की बात कही है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कम्युनिटी अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर जार्ज से भी बात कर ली गई है।डॉक्टर जार्ज ने भी अपनी सहमति दे दी है।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्य मे जो भी आर्थिक सहायता होगी वो पालिका द्वारा प्रदान की जाएगी  पालिका अध्यक्ष ने बताया किइसके साथ ही पालिका पूरे शहर में सेनिटाइजेशन का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *