मसूरी,30,मई, पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने स्वर्गीय श्री चानन लाल, एवंम रामप्यारी वाधवा स्मृति संस्थान, के सौजन्य से लगभग सौ गरीब पटरी व्यवसाइयों को राशन वितरित किया।
पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने स्वर्गीय श्री चानन लाल, एवंम रामप्यारी वाधवा स्मृति संस्थान, के सौजन्य से झूला घर शहीद स्थल पर सौ गरीब पटरी व्यवसाइयों को राशन वितिरित किया इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि इस लोक डाउन में जब आम गरीब लोगों का व्यवसाय बिल्कुल बन्द है।तब उनके द्वारा ग़रीब लोगो की मदद की जा रही है।जिससे कि कोई भूखा ना रहे उन्होंने बताया कि आज स्वर्गीय श्री चानन लाल, एवंम रामप्यारी वाधवा स्मृति संस्थान, के सहयोग से उन्होंने सौ लोगो को राशन दिया है इससे पहले भी उन्होंने रिक्शा चालको को जिनका की लॉक डाउन लगने से काम बन्द हो गया है।उनको भी राशन दिया था।इसके साथ ही झूला घर के बाद वो आर्य समाज मंदिर में जरूरत मन्दो को राशन वितिरित करंगे ये। उन्होंने कहा कि गरीब जरूरत मन्दो की मदद का ये कार्य लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर अर्जुन गुसाईं ,हरीश टम्टा सलीम अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

