घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता कानून की जानकारी देगी भाजपा

देहरादून। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा ने लोगों के बीच जाकर उन्हें कानून की जानकारी देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दून में रह रहे शरणार्थियों को भी कानून के तहत नागरिकता लेने में मदद करेंगे। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को नागरिकता कानून की जानकारी दी गई और घर-घर जाकर इसके प्रचार के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, इसाई शरणार्थियों को नए कानून के तहत यहां की नागरिकता दिलाने प्रयास करने होंगे। 

उन्होंने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न होने के बावजूद हम वसुदेव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश सबसे पहले है यही कारण है कि देश हित के लिए कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने जिला स्तर पर नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *