मसूरी,17,जून,दरोगा नीरज कठैत के ट्रांसफर पर मसूरी की जनता में उबाल।मसूरी कांग्रेस बैठी धरने पर।
दरोगा नीरज कठैत ने बिना मास्क के माल रोड पर घूम रहे रुड़की विधायक के चालान करने पर दरोगा के ट्रांसफ़र का मामला तूल पकड़ गया है।जिसके विरोध में मसूरी के विभिन्न संगठनों ने आन्दोलन की राह पकड़ ली हैं।इसी कड़ी में आज मसूरी कांग्रेस ने शहीद स्थल झूला घर पर धरना दिया।इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने भाजपा सरकार और
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके विधायक सत्ता के नशे में बेलगाम हो गए हैं।उसी का नतीजा है कि एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी का ईमानदारी से ड्यूटी करने पर विधायक के दबाव में ट्रांसफर कर दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती हैं।उन्होंने कहा कि आज वो इसी मामले को लेकर डीजीपी को एक ज्ञापन देंगे। और यदि उन्होंने दरोगा नीरज कठैत के तबादला वापस नही लिया तो मसूरी कांग्रेस पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।
वही दूसरी ओर मसूरी व्यपार संघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए व्यपार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इस कोरोना काल में पुलिस अपनी जान जोख़िम में डाल कर अपनी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रही ऐसे में सत्ता के नशे में चूर विधायक के दबाव में एक कर्तव्यनिष्ठ दरोगा का ट्रांसफर करना दुर्भाग्यपूर्ण है।अगर इस तरह की घटना ओर सत्ता में बैठे नेताओ का पुलिस पर दबाव पड़ता रहा तो प्रदेश में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा।
वही समाज सेवी मनीष गोनियाल ने भी रुड़की विधायक के इस कृत्य की निंदा की। दूसरी और समाज सेवी यश गुप्ता ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कोरोना काल मे विभिन्न संगठनों से मिले कोरोना योद्धा सम्मान को उपजिलाधिकारी को वापस करते हुए दरोगा नीरज कठैत के तबादले को वापस लेने की मांग की। बर्लोगंज छेत्र के लोगो ने भी नीरज कठैत की तबादले को रोकने की मांग को लेकर शहीद स्थल पर धरना दिया।
इस मौके पर धरने में कांग्रेस के पूर्व पालिका सभासद विनोद सेमवाल, पालिका सभासद सरिता पाँवर,सरिता कोली,दर्शन रावत नंद लाल सोनकर,सुरेश थपलियाल, पूजा लाल,राजीव अग्रवाल,मुकेश राव, बर्लोगंज से विकास थापली,विक्रम रावत, राज बहादुर,गौरव रावत,हनी ,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने धरना दिया।
