रोटी की जंग लड़ने 22 को पैदल कूच करेगा व्यपार संघ सूबे के मुख्य के दरबार तक,,,,,

 मसूरी,18,जून,मसूरी व्यपार संघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सूबे के मुख्य को एक ज्ञापन प्रेषित किया है।

व्यपार संघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया है।जिसमे व्यपार संघ ने लॉक डाउन के दौरान  के दौरान व्यपारियो  को रही मुश्किलात से मुख्यमंत्री को रूबरू कराने की कोशिश की है।

इस मौके पर  व्यपार संघ अध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष से लॉक डाउन की वजह से व्यापारियों की दुकानें बंद है।जिसके चलते व्यपारियो को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है हालात इतने नाजुक हो गए हैं कि व्यपारियो को परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।उन्होंने बताया कि उन्होंने समय समय पर सरकार से अपनी परेशानियों को लेकर

निवेदन किया मगर सरकार ने उनकी ओर ध्यान नही दिया ना ही किसी भो प्रकार की वार्ता के लिए ही बुलाया। मजबूरन अब उन्हें आंदोलन की रहा पकड़नी पड़ रही हैं।

जिसमे समस्त व्यपार संघ धरना भूख हड़ताल करेगा यदि 22 जून को  सम्पूर्ण दुकानें खोलने की अनुमति नही मिलती है तो 22 जून को मसूरी से देहरादून मुख्यमंत्री मंत्री आवास तक पैदल कूच करके अपनी परेशानियों से सूबे के मुख्य को अवगत कराएंगे।

इस मौके पर व्यपार संघ महामंत्री जगजीत कुकरेजा कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सतीश जुनेजा, मनोज अग्रवाल, राजकुमार, सलीम, सिराज,अनंत प्रकाश, राजेश शर्मा, शिव अरोड़ा, वीरेंद्र रावत, धनपाल रावत, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *