मसूरी,15,जनवरी, अरविंद जोशी की आत्महत्या पर सवालिया निशान लगते हुए मृतक अरविंद जोशी के भाई नरेश जोशी ने कोतवाली मसूरी में दी तहरीर।
बताते चले कि अरविंद जोशी ने 8 जनवरी को होटल एवर ग्रीन में जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली थी।
अरविंद जोशी आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ गया था। जिसमे उसने जो होटल लीज पर लिया था उसके मालिक पर बकाया पैसा देने के लिये मानसिक उत्पीड़न के आरोप के साथ 12 लोगो के नाम लिखे थे।कि उक्त लोग उसे साथ शराब पिला कर जुआ खिलाते थे जिससे कि वो 70 लाख रुपये हार गया।

अब मृतक के भाई नरेश जोशी ने उक्त 12 लोगो पर अपने भाई(मृतक अरविंद जोशी)के मानसिक उत्पीड़न का और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मंसूरी में उक्त 12 लोगो के विरुद्ध तहरीर दे कर मुकदमा पंजीकृत करवाया है।
जिसको आधार मानकर पुलिस ने कोतवाली मसूरी में IPC की धारा 306 में उक्त 12 लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।