उत्तराखंड,15,जनवरी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अधिक ऊंचाई वाले इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं।
देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी संख्या में ओले , टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। राज्य के तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ गिरने का अनुमान है।

